हादसा: शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Feb, 2022 11:54 AM

the person died in a road accident

गांव दौलतपुर खेड़ा के पास सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल...

बड़ागुढ़ा : गांव दौलतपुर खेड़ा के पास सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मंडी कालांवाली निवासी नानकू सिंह शादी व अन्य समारोह में खाना बनाने का काम करता था। वह शादी समारोह में खाना बनाकर देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार नानकू सिंह की मौत हो गई। सुबह जब राहगीरों ने खेत में बाइक के पास व्यक्ति को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं नानकू के साथियों ने जब उसका घर पर पता किया तो परिजनों ने बताया कि वह रात से घर पर ही नहीं आया। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। मृतक नानकू सिंह के दो बच्चे थे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!