3 बहनों के इकलौते भाई ने मौत को लगाया गले, फाइनेंसरों से परेशान होकर दी जान

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Apr, 2022 06:09 PM

the only brother of 3 sisters embraced death upset with the financiers

पानीपत जिले में युवक ने होटल में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना होटल संचालक ने पुलिस को दी...

पानीपत : पानीपत जिले में युवक ने होटल में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना होटल संचालक ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक तीन बहनों का भाई तथा शादीशुदा भी था। शव के पास से मिले दस्तावेजों से उसके परिजनों का फोन नंबर मिला जिससे उनसे संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अश्वनी मेडिकल स्टोर संचालित करता था। उसका गांव के दो सगे भाई फाइनेंसर दिनेश व रोहतास पुत्र महिपाल के साथ लेना-देना था। मृतक अश्वनी ने उनसे 70 हजार रुपए लिए थे, जो वह दे चुका था। मगर आरोपी उस पर हर बार ब्याज लगाकर और रुपए ले लेते थे। पिता ने बताया कि आरोपी कई उससे इस ऐवज में लाखों रुपए ले चुके थे। इसके बाद भी वह उस पर रुपए देने का लगातार दबाव बना रहे थे। जिससे अश्वनी मानसिक रुप से परेशान रहता था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!