Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Apr, 2026 04:05 PM

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्य रूप से शिरकत की। उनके साथ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने अतिविशिष्ट अतिथि तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिकरत की है। इस दीक्षांत समारोह में करीब 3000 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई है। हरियाणा के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना बहुत पुरानी है और यह देश के प्राचीन विश्वविद्यालयों में से एक है।
प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि नये चांसलर के रूप में आज यहां मौजूद होना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मैं इस विश्वविद्यालय के उन brillient छात्रों को डिग्री प्रदान कर रहा हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि इस विश्वविद्यालय ने शिक्षा फैलाने में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे काबिले तारीफ हैं। यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं न सिर्फ अपनी पढ़ाई में आगे बढ़े हैं, बल्कि वे देश के सामाजिक-आर्थिक हालात को बेहतर बनाने में भी बड़ा योगदान देंगे। इन युवाओं के भविष्य की मुझे पूरी उम्मीद है।"
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और स्टाफ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मैं पूरे दिल से इस विश्वविद्यालय को बधाई देता हूं और उन सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने आज डिग्री हासिल की है। आप सभी देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाएंगे।"
.jpg)
प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मिली ज्ञान को समाज और देश के बेहतर भविष्य के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रसार में लगी टीम को भी सराहा। इससे पहले राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल को मानद उपाधि प्रदान की। वे कार्यक्रम में अति वशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम में पंजाब एन्ड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू वशिष्ठ रहे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)