10 दिन बाद वापस घर लौटा परिवार, गेट पर दस्तक सुन चोर फरार

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2020 09:53 AM

the family returned home after 10 days the thief escaped after hearing

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में कम्युनिटी सैंटर के पास 10 दिनों से बंद पड़े मकान में शनिवार को चोरों ने खंगाल दिया। शनिवार को ही मकान मालिक परिवार सहित जैसे ही घर पर लौटा तो दरवाजा .....

अम्बाला छावनी (जतिन) : हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में कम्युनिटी सैंटर के पास 10 दिनों से बंद पड़े मकान में शनिवार को चोरों ने खंगाल दिया। शनिवार को ही मकान मालिक परिवार सहित जैसे ही घर पर लौटा तो दरवाजा खुलने की आहट सुनकर चोर पीछे से फरार हो गए। मकान मालिक ने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था, इसके अलावा चोरों के भागने की उन्हें आहट भी हुई तभी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में चोरी की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पड़ोस में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला लेकिन रिकाॄडग से कुछ हाथ नहीं लगा था। दरअसल, कैंट के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में कम्युनिटी सैंटर के पास स्थित एक मकान मालिक शहर से बाहर गया हुआ था। शनिवार को करीब 12 बजे जब वह वापस लौटा तो घर के अंदर कोई हरकत होती सुनाई दी।

तभी घर के दरवाजे को खोलकर अंदर गए तो चोर वहां से फरार हो गए थे। चोरों ने पूरे घर को खंगाला हुआ था, मामले की सूचना हाऊसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई करते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले लेकिन कोई फुटेज नहीं मिली। वहीं मकान मालिक ने बताया कि चोरों ने पूरे घर को खंगाला हुआ था, लेकिन चोर हरकत होते ही पीछे के रास्ते से भाग गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!