12 दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन का कारनामा, सब्जी में ससुराल वालों को नशा देकर गहने-नकदी लेकर हुई फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2022 06:26 PM

the exploit of the bride who got married 12 days ago

कैथल जिले के गांव बुड्ढा खेड़ा में नई नवेली दुल्हन पति व सास-ससुर को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। साथ में रुपए व मोबाइल, गहने सहित जो भी कीमती...

कैथल (जयपाल) : कैथल जिले के गांव बुड्ढा खेड़ा में नई नवेली दुल्हन पति व सास-ससुर को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। साथ में रुपए व मोबाइल, गहने सहित जो भी कीमती सामान मिला उसे लेकर चली गई। नशे की हाई डोज से सुबह के समय परिवार के सदस्य जाग नहीं पाए तो पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 

पुलिस में दी शिकायत में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी रामनिवास ने बताया कि वह प्राइवेट बस में नौकरी करता है। 12 जुलाई को गांव के ही व्यक्ति ने उसकी शादी उत्तराखंड के जिला देहरादून निवासी से करवाई थी। वह 10-12 दिन से ससुराल में रह रही थी। 24 जुलाई को रात के समय परिवार के लिए खाना बनाया। 

युवक का आरोप है कि खाना खाते ही वह और उसके माता-पिता बेसुध हो गए। सुबह चाचा रामफल घर आए तो परिवार के सभी सदस्य बेसुध पड़े थे। शीतल घर से लापता हो चुकी थी। घर से मोबाइल, घर में रखे रुपए व 6-7 तोला सोना व चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गई। चाचा ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। शीतल के नंबर पर कॉल की तो मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रामफल को सौंप दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!