नीलोखेड़ी में चोरों का तांडव, एक साथ दो दुकानों को बनाया निशाना... हजारों की नकदी और सामान लेकर फुर्र

Edited By Harman, Updated: 24 Jun, 2026 02:58 PM

thieves go on a rampage in nilokheri targeting two shops simultaneously

नीलोखेड़ी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक ही रात में जीटी रोड स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया।

नीलोखेड़ी ( मेन पाल) : नीलोखेड़ी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक ही रात में जीटी रोड स्थित दो दुकानों को निशाना बनाकर अज्ञात चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। वारदात की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला नीलोखेड़ी के जीटी रोड का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने पहले महादेव ट्रेडर्स और उसके बाद प्रिंजा करियाणा स्टोर के ताले तोड़ दिए। चोर दुकानों में रखी नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। 

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नीलोखेड़ी पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। देखना होगा कि पुलिस इन चोरों तक कब तक पहुंच पाती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!