खबर का हुआ असर: कैथल में ठेकेदार पर गिरी गाज, वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूलने को लेकर हुई कार्रवाई
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 31 May, 2023 10:31 PM

शहर के नागरिक अस्पताल में पार्किंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ रेड क्रॉस कार्यालय ने कड़ी कार्रवाई की है।
कैथल(जयपाल): शहर के नागरिक अस्पताल में पार्किंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ रेड क्रॉस कार्यालय ने कड़ी कार्रवाई की है। उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा से वसूली किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले काफी समय से लोगों की शिकायत आ रही थी कि जिले के नागरिक हॉस्पिटल में वाहन पार्किंग का ठेकेदार लोगों से 10 रुपए की बजाय 20 रुपए की पर्ची काट कर तय राशि से दुगनी राशि अवैध रूप से वसूल रहा था। जिस मुद्दे को पंजाब केसरी हरियाणा ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद जिला रेडक्रॉस कार्यालय की तरफ से कार्रवाई करते हुए उस पर जुर्माना लगाया है।
वहीं रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन पार्किंग के नाम पर तय राशि से ज्यादा राशि वसूल करता है तो इसकी सूचना वह तुरंत उनके कार्यालय में करें। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

NH-48 : एक सप्ताह में 14,674 चालान - 1.69 करोड़ का जुर्माना वसूला

कैथल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती ; पॉल्यूशन विभाग ने दुकान पर छापा मारकर काटा चालान

कैथल में इंसानियत शर्मसार ! 7-8 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच की शुरु

खुशखबरी: कैथल-चीका फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर

कैथल की महादेव कॉलोनी में भीषण आग, घर खाली होने से बड़ा हादसा टला, लाखों का जला सामान

करनाल में विवाह के नाम पर 90 हजार की ठगी, एक दिन बाद ही बहू को ले गए आरोपी, जानें क्या है मामला

हरियाणा में ठेकेदारों की 'मनमानी' पर रोक: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, प्रोजेक्ट का बजट बढ़ा तो...

ACB action in Ambala : वन विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े, कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर मांगी...

हरियाणा में इस गांव में लड़का नहीं लड़कियों के नाम से पहचाना जाता है घर, नेमप्लेट पर ग्रेजुएट...

भोंडसी में MCG की कार्रवाई, बड़ी इमारतों को बनाया निशाना