कैथल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती ; पॉल्यूशन विभाग ने दुकान पर छापा मारकर काटा चालान

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Feb, 2026 07:22 PM

strict action against single use plastic in kaithal pollution department raids

कैथल के बाज़ारों में पॉल्यूशन बोर्ड और नगर परिषद की टीम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर दुकानों

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के बाज़ारों में पॉल्यूशन बोर्ड और नगर परिषद की टीम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिन दुकानों पर प्लास्टिक का सामान मिला उन दुकानदारों के चालान भी किए गए। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने एक भाजपा नेता की डिस्पोजल की दुकान पर भी छापेमारी की। वहां सिंगल-प्लास्टिक के सामान को जब्त भी किया और 25 हजार रुपये का चालान किया। 

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के SDO शशिकांत ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान को लेकर चैकिंग की है जिसमें दुकानदार का 25 हजार रुपये का चालान किया गया है।

PunjabKesari

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता गौरव मित्तल ने भी अपना पक्ष रखा। इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन बेचारों की मजबूरी होती है। मेरा क़ोई चालान नहीं कटा और जो सामान ले गए हैं। शाम को वापिस कर देंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!