टोल टैक्स बढ़ने का रोहतक में दिखा असर, वाहन चालक गांव के कच्चे रास्ते से निकलने पर मजबूर
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 01 Apr, 2023 03:40 PM

शहर में टोल टैक्स बढ़ जाने की वजह लोगों की जेब ढीली होनी शुरू हो गई है। ऐसे में वाहन चालक टोल बचाने के लिए कच्चे रास्ते से निकलने पर मजबूर हैं।
रोहतक(दीपक): शहर में टोल टैक्स बढ़ जाने की वजह लोगों की जेब ढीली होनी शुरू हो गई है। ऐसे में वाहन चालक टोल बचाने के लिए कच्चे रास्ते से निकलने पर मजबूर हैं। उनका कहना है कि टोल कंपनियां आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। टोल के बढ़ जाने से इसका असर केवल चालकों पर नहीं बल्कि सवारियों पर भी पड़ेगा। क्योंकि सभी वाहन अपने-अपने किराए में भी बढ़ोत्तरी कर देंगे।
बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आज रात 12:00 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं । यह टोल टैक्स दरें अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए ₹5 से लेकर ₹20 तक बढ़ाई गई है। वहीं रोहतक से पानीपत नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि टोल दरें बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ेगा।
उन्होंने सरकार से अपील की है कि महंगाई पर कंट्रोल किया जाए। ताकि आम आदमी अपना परिवार का गुजारा आराम से चला सके। उन्होंने बताया कि अब हाल यह हो गया है कि टोल टैक्स बचाने के लिए गांव के कच्चे रास्ते से निकलना पड़ रहा है। क्योंकि अगर कोई व्यक्ति रोहतक से जाता है तो उससे पहले टोल से गुजरना पड़ेगा और उन्हें आने-जाने के लिए 125 रुपए टोल टैक्स देना होगा। कुछ लोगों का तो यह कहना है कि तेल कंपनियां लगातार अपनी मनमानी कर रही है, लेकिन लोगों को कोई सुविधा नहीं दे रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Fire in Truck: रोहतक में ट्रक का टायर फटने से लगी भीषण आग, फर्नीचर शोरूम में करोड़ों का नुकसान

हरियाणा जज एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक रोहतक में संपन्न, न्यायिक सेवा से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

590 करोड़ के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में ACB ने रिप्रैंजैंटेशन मांगी, जारी किया टोल फ्री नंबर

झगड़ा करने के बाद पति घर से निकला, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-99ए के पास पलटी कैब , चालक गंभीर

अंबाला: किसान सरसों की नई फसल को MSP से कम दाम पर बेचने को मजबूर, जानें क्यों

ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं: सोनीपत, गोहाना और रेवाड़ी के नागरिक अस्पतालों में ओपीडी बंद, मरीज दर-दर...

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच राहत, इस दिन से बदलेगा मौसम... होगी बारिश

पानीपत में भीषण सड़क हादसा, कोहरे के चलते खड़े ट्रक से टकराई टैक्सी, NRI दंपति की मौत

शिक्षा पर टैक्स की मार? निजी स्कूलों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला