दर्दनाक हादसा: अंबाला में साहा चौक से टकराई कार, पति की मौत व पत्नी गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2026 12:47 PM

car collided divider at saha chowk in ambala husband died wife injured

अम्बाला-जगाधरी मार्ग पर साहा चौक पर आज सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण कार साहा चौक से टकरा गई। हादसे के समय कार में एक दंपति सवार था।

बराड़ा (अनिल कुमार) : अम्बाला-जगाधरी मार्ग पर साहा चौक पर आज सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण कार साहा चौक से टकरा गई। हादसे के समय कार में एक दंपति सवार था। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

स्थानीय लोगों के अनुसार साहा चौक पर रिफ्लेक्टर या कोई स्पष्ट सूचना संकेत न होने के कारण हादसा हुआ। सुबह के समय कोहरा अधिक होने से चालक को चौक का अंदाजा नहीं लग पाया और कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अम्बाला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!