पंजाब की जनता झूठ बोलकर वोट लेने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए : सीएम नायब सैनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Jan, 2026 08:02 PM

the people of punjab should show those who lie to get votes the way out of power

ड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल अभी से बनता हुआ दिखाई देने लगा

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल अभी से बनता हुआ दिखाई देने लगा है। इस चुनाव को लेकर जहां पंजाब सरकार अपनी ओर से बैठकों और सभाओं में सक्रिय है तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पंजाब पर विशेष फोकस किया हुआ है। पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई खास जिम्मेदारी के तहत सी.एम. सैनी न केवल एक हफ्ते के अंतराल में रविवार को दूसरी दफा पंजाब में पहुंचे बल्कि सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब के मतदाताओं को हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही नीतियों से भी रूबरू करवाया।

वे रविवार को पंजाब के समराला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और अपने इस संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों का भी खूब प्रचार किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सियासी हमला बोला। सी.एम. सैनी ने मान पर तंज कसते हुए कहा कि चुटकलों से पेट नहीं भरा जाता, विकासकारी नीतियों से ही जनता को लाभ मिलता है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल पूरे देश में सुशासन की नींव बनता जा रहा है। इसलिए आने वाले समय में पंजाब की जनता, झूठ बोलकर वोट लेने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनेगी तो जिन योजनाओं का लाभ हरियाणा में मिल रहा है, उन सभी योजनाओं का लाभ पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या चाहे वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार हो, दोनों ने ही पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान 217 वादे किए थे और 1 साल में ही 54 वादों को पूरा भी कर दिया। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने इस दौरे दौरान चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा और प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर (मुक्तिधाम) चहिला में भी पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत कर पंजाब की स्थिति का जायजा भी लिया।

धार्मिक स्थलों पर सी.एम. सैनी ने टेका माथा

PunjabKesari

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, माछीवाड़ा, लुधियाना पहुंचकर माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह वही ऐतिहासिक स्थान है जहां दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आकर कठोर तपस्या की थी और देश व समाज को धर्म, साहस और मानवता की शिक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने सदैव समाज और देश की भलाई के लिए संघर्ष किया और महान बलिदान दिए। हमें उनकी शिक्षाओं और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पड़े और उन्होंने यहां रहकर समाज को दिशा दी, ऐसे पावन स्थल को नजदीक से देखने और शीश नवाने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गुरुओं ने कुर्बानियां न दी होती, तो आज हमारा इतिहास कुछ और ही होता। गुरुओं ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज और पूरे देश के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर उन्हें गुरुओं की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलता रहा है।

एक अन्य प्रश्न पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए गलत बयानबाजी करते हैं, जो बिल्कुल अनुचित है। गुरुओं को लेकर ऐसी भाषा न तो बोलनी चाहिए और न ही सोचनी चाहिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा इस प्रकार की बातें करना निंदनीय है। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर (मुक्तिधाम) चहिला में जाकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और देशवासियों की समृद्धि की कामना करते हुए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आम आदमी पार्टी ने सत्ता को बनाया सुख भोगने का साधन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश को अनुभवी, जिम्मेदार और जनहित के प्रति समर्पित शासन की आवश्यकता है। राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब की आम आदमी सरकार ने इसे सत्ता सुख का साधन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब की गुरु परंपरा का उल्लेख करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अन्याय और झूठ की राजनीति को नकारते हुए विकास, ईमानदारी और राष्ट्रहित आधारित सुशासन को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब सरकार बताए कि हाल ही में राज्य में आई बाढ़ के दौरान पशुओं के जानी नुकसान से संबंधित कितना मुआवजा सरकार ने दिया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने किसानों को फसल खराबे का, पशुओं और मकानों को हुए नुकसान का भी मुआवजा देने का काम किया। नायब सिंह सैनी ने झूठ की राजनीति करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोलते हैं कि पंजाब सरकार फसल खराबे पर 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देगी। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल गुजरात में जाकर बोलते हैं कि हमारी सरकार ने 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये झूठों की सरकार है, ये लोगों के हित के लिए काम नहीं कर रहे हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में राज्य सरकार ने किसानों को 1400 करोड़ रुपए भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया। साथ ही, फसल खराबे के लिए भी पिछले 11 सालों में साढ़े 15 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस के नेता बताएं कि उनकी सरकार के समय में किसानों को कितना मुआवजा दिया गया?

बातों और चुटकुलों में गुजार दिए 4 साल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोग धरातल पर काम देखते हैं, परंतु पंजाब सरकार सिर्फ बातों से पेट भरने का काम कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुटकुलों से पेट नहीं भरता, 4 साल निकाल दिए, परंतु कोई काम नहीं किया। आज पंजाब के लोग पूछ रहे हैं कि उनसे किए वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों में वादा किया था कि राज्य में बुजुर्गों को 2500 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता देंगे, परंतु पंजाब की सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। इसके विपरित हरियाणा में डबल इंजन सरकार बुजुर्गों को प्रति माह 3200 रुपए सम्मान भत्ता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने और कांग्रेस ने भी कई राज्यों में महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के वादे किए थे। पंजाब में भी महिलाओं को 1100 रुपए महीना देने का वादा किया गया था, लेकिन 4 साल सरकार के निकलने के बाद भी आज तक एक पैसा भी किसी महिला को नहीं मिला। परंतु हरियाणा सरकार ने संकल्प पत्र में वादा किया था और राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करके 2100 रुपए महिलाओं को देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान को राज्य सरकार गन्ने का भाव 415 रुपए सबसे ज्यादा दे रही है। हरियाणा सरकार निरंतर तेज गति से विकास और जनकल्याण के काम कर रही है। हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एम.एस.पी पर खरीद रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खाते में 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपए पहुंचाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी सरकार बताए कि क्या वे पंजाब के किसानों की सारी फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेगी। इसी प्रकार कांग्रेस के नेता भी बताएं कि क्या कभी उन्होंने किसानों की सारी फसलों को एमएससी पर खरीदने का काम किया। उन्होंने वीबी-जी राम जी पर आम आदमी पार्टी का विरोध बेतुका है। पंजाब सरकार बताए कि श्रमिकों के कल्याण के लिए क्या कदम उठाए। मुख्यमंत्री ने वीबी-जी राम जी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विधानसभा में 30 दिसंबर को प्रस्ताव पारित करने पर कहा कि उस प्रस्ताव को देखकर हैरानी होती है, क्योंकि उस प्रस्ताव में न तो कोई आंकड़ा दिया गया है, न कोई तथ्य दिया गया है और न ही कोई सुझाव दिया गया है जिससे इसमें कोई सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए वीबी-जी राम जी एक्ट का विरोध कर रहे हैं। जबकि पंजाब सरकार पहले ये बताए कि उन्होंने पंजाब के श्रमिकों के कल्याण के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में मनरेगा योजना के तहत हजारों ग्राम पंचायतों में सामाजिक लेखा परीक्षा के दौरान वित्तीय गबन के हजारों मामले सामने आए हैं। पंजाब में 13,304 ग्राम पंचायतों में से केवल 5,915 ग्राम पंचायतों में किए गए एक सोशल ऑडिट के अनुसार, लगभग 10,663 वित्तीय गबन के मामले सामने आए। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि जब केंद्रीय टीम ने इस ओर ध्यान दिलाया, तब भी कोई वसूली नहीं की गई। इस भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और मजदूरों को मजदूरी देने के लिए आवंटित सार्वजनिक धन को उन लोगों की जेबों में भरते रहे, जिन्होंने इसे अर्जित नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में श्रमिकों को देश में सबसे ज्यादा 400 रुपए मजदूरी देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी एक्ट से श्रमिक और मजबूत व सशक्त होगा।
 
हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची के एक साल में 34 हजार युवाओं को दी नौकरी

अपने संबोधन के दौरान हरियाणा की नीतियों को बताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे व रोजगार के मुद्दे पर पंजाब सरकार से सवाल करते हुए कहा कि सरकार के 4 साल गुजर गए हैं, पंजाब सरकार बताए कि राज्य के कितने युवाओं को रोजगार दिया और कितने युवाओं को नशे से बाहर निकलने का काम किया और नशे में संलिप्त व्यक्तियों पर क्या-क्या कार्रवाई की गई। जबकि हरियाणा में बीते एक साल में 34000 युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा नशे और बेरोजगारी से परेशान हंै और मजबूरी में अवैध रास्तों से विदेश जाने को विवश हैं। लेकिन पंजाब सरकार इसका कोई स्थायी समाधान नहीं कर रही। पंजाब सरकार केवल राजनीति कर रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोले थे, जहां पर लोगों को दवाई तक भी नहीं मिलती थी। उसी प्रकार, पंजाब के अंदर भी 16000 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया था। ऐसी योजना चलाकर पंजाब की सरकार ने लोगों के साथ भद्दा मजाक करने का काम किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!