बजट सत्र शुरु होते ही सीएम सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश का अपमान करना इनके DNA में है

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Feb, 2026 06:21 PM

as the budget session began cm saini launched a scathing attack on the congress

आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के शुरु होने के मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि

हरियाणा डेस्क : आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के शुरु होने के मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि बजट सत्र महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को सदन के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाया। सीएम ने कहा कि पिछले 11 सालों से बीजेपी सरकार मोदी के नेतृत्व में चल रही है और देश ने इस दौरान बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत मंडपम में जिस प्रकार विरोध किया गया, वह बेहद अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में पूरे विश्व के प्रबुद्धजन शामिल होते हैं और ऐसे मंच पर इस प्रकार का कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विश्व मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे समय में देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आमजन का जीवन स्तर सुधारने के लिए निरंतर कार्य किया है। गरीबों को मकान उपलब्ध कराए गए। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए। किसानों को फसल का पूर्ण मूल्य सुनिश्चित किया गया। आयुष्मान योजना के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के हित में कार्य करती रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!