पंजाब को नई ‘पहचान’ दिलाने के संकल्प के साथ नायब सैनी ने संभाली ‘कमान’

Edited By Isha, Updated: 01 Mar, 2026 09:37 PM

cm saini takes charge with a resolve to give punjab a new identity

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अब लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर में राज्य स्तरीय सै

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अब लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर में राज्य स्तरीय सैनी समारोह में शिरकत की। पिछले करीब दो माह में वे पंजाब में करीब आधा दर्जन बड़ी रैलियों में शिरकत कर चुके हैं। इसके अलावा वे प्रत्येक सप्ताह पंजाब दौरे पर जा रहे हैं। पंजाब में विभिन्न डेरों में जाकर भी आशीर्वाद ले रहे हैं तो चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय में भी बैठकों में शामिल हो चुके हैं। 

गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा के चुनाव हैं। पंजाब चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी स्टार प्रचारक की भूमिका अभी से निभा रहे हैं। जनवरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत की। 21 फरवरी को पंजाब के अमृतसर में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित किया। 22 फरवरी को उन्होंने पंजाब के लुधियाना में पूर्वांचल समाज की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित किया। रविवार को गुरदासपुर के दीनानगर में राज्य स्तरीय सैनी समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फेसबुक पर लिखा कि ‘दीना नगर, गुरदासपुर, पंजाब में आयोजित राज्य स्तरीय सैनी समाज समारोह में अपने परिवारजनों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष का विषय रहा। सिख गुरुओं की पावन तपोभूमि को शीश नवाकर नमन किया और उनके त्याग, सेवा व मानवता के संदेश को स्मरण किया। आज समय की पुकार है कि पंजाब में सकारात्मक बदलाव आए।

हमें ऐसा रंगला पंजाब बनाना है, जहां खेतों में फिर से हरियाली लहलहाए, उद्योगों में नए रोजगार के अवसर सृजित हों और युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिले। समृद्ध किसान, सशक्त उद्योग और आत्मविश्वासी युवा, यही नए पंजाब की पहचान बने। जिस तरह हरियाणा में हमारी सरकार ने जनकल्याण, पारदर्शिता और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य करते हुए विकास की नई दिशा दिखाई है। हमारा विश्वास है कि सुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

 हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का कर रहे हैं जिक्र

खास बात यह है कि पंजाब की जनसभाओं व बैठकों में मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा और पंजाब के तुलनात्मक आंकड़े रखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं। खासकर पैंशन व कृषि से संबंधित मुद्दों को वे जनता के बीच ले जा रहे हैं। सैनी का कहना है 11 वर्षों में भाजपा की सरकार ने वृद्धावस्था पैंशन को 2200 रुपए बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति माह किया है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पैंशन 1500 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने की बात कही, जोकि आज तक पूरी नहीं की गई। इसी तरह से वे खेती का मुद्दा उठाते हुए कहते हैं पंजाब व हरियाणा दोनों की अर्थव्यवस्था खेती पर आधारित है।
PunjabKesari

हरियाणा में किसानों को 24 फसलों पर समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। किसानों के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने मेरा पानी-मेरी विरासत, भावांतर भरपाई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, अटल भूजल जैसी योजनाएं लागू की हैं। उनका सवाल करते हुए कहा कि पंजाब का नौजवान सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है या नशे और निराशा के अंधकार में धकेला जा रहा है? क्या किसान संतोष की सांस ले पा रहा है या कर्ज और अनिश्चित नीतियों के बोझ तले दबा है।

वे सवाल उठाते हुए कहते हैं कि क्या व्यापारी निडर होकर व्यापार कर रहा है या फिरौती और असुरक्षा के साये में जी रहा है? मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए भाजपा को अवसर दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पंजाब की निर्णायक भूमिका होगी। भाजपा सरकार बनने पर पंजाब में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार और ढीली प्रशासनिक व्यवस्था ने पंजाब को कमजोर किया। नशे की समस्या गांव-गांव तक पहुंची, पर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही। किसानों से कर्ज माफी और युवाओं को रोजगार के वादे किए गए, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे।

दिल्ली व बिहार में भी दिखे थे सक्रिय
खास बात यह है कि पिछले साल जनवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भी नायब सैनी मुख्य स्टार प्रचारकों में से एक थे और उन्होंने दिल्ली में करीब एक माह के दौरान 15 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया था। खासकर यमुना के पानी को लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला था और खुद भी हरियाणा में यमुना का पानी पिया था। दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी। उस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गोहाना की जलेबियां बांटकर जीत की खुशी मनाई थी।

इसी तरह से पिछले साल नवंबर में हुए बिहार के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई रैलियों को संबोधित किया था। उन्होंने जिन-जिन सीटों पर जनसभाएं की थीं, वहां पर भाजपा कमल खिलाने में सफल रही थी। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी पड़ौसी राज्य पंजाब के चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। पिछले करीब दो माह में ही उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस छोडक़र कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब में अब तक भाजपा का प्रदर्शन अधिक अच्छा नहीं रहा है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में तीन बार अकाली दल के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा रह चुकी है।

97 साल के बुजुर्ग ने सैनी को बताया सच्चा हीरा

रविवार को सैनी समाज की ओर से आयोजित समारोह में दीनानगर के एक 97 साल के बुजुर्ग ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनका जन्म 1 जनवरी 1930 को पाकिस्तान में हुआ और उन्होंने वहीं से दसवीं की पढ़ाई पास की। बुजुर्ग ने बताया कि उनकी एक ख्वाहिश थी कि वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलें और उनके साथ फोटो करवाएं, लेकिन यह सोचता था कि इस उम्र में अकेला कैसे चंडीगढ़ जाऊं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि आज गंगा हमारे घर-द्वार पर आई और हमारे दीनानगर के लोग खुशकिस्मत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि वे सैनी सभा की ओर से उस मां को नमन करते हैं जिसने नायब सैनी जैसा सच्चा हीरा हमारी कौम को दिया जिसने पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!