Fog Alert in haryana: हरियाणा के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, नारनौल रहा सबसे ठंडा... कल से खुलेंगे स्कूल

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2026 08:38 AM

dense fog alert issued for these districts of haryana

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। जिनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की संभावना जताई है। वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया। इसके बावजूद सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। वहीं सूबे में कल से स्कूल खूल जाएंगे।

नारनौल रहा सबसे ठंडा

हरियाणा में बीते दिन न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह इलाका राज्य में सबसे ठंडा रहा। अन्य जिलों की बात करें तो करनाल में 4.9 डिग्री, रोहतक में 5.4 डिग्री और हिसार में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!