लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव! अब हरियाणा में महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2100 रुपए, अब मिलेगी इतनी राशि

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2026 09:52 AM

changes lado lakshmi scheme women in haryana will no longer receive rs 2100

हरियाणा सरकार ने पं. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव करते हुए महिलाओं को मिलने वाली राशि की व्यवस्था बदल दी है।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पं. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव करते हुए महिलाओं को मिलने वाली राशि की व्यवस्था बदल दी है। अब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 2100 रुपए की जगह केवल 1100 रुपए ही जमा होंगे। शेष 1000 रुपए सरकार द्वारा आर. डी. या एफ.डी. के रूप में जमा करवाए जाएंगे। यह नया प्रावधान फरवरी माह से लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर ये पहलें एक समग्र विकास दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। यह कदम महिलाओं की दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थी की मृत्यु की स्थिति में आर. डी.-एफ.डी. की पूरी राशि तुरंत नॉमिनी को सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 8,63,918 महिलाओं के खातों में 181 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी की गई है। अब तक योजना के अंतर्गत 3 किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं।

मेधावी बच्चों की माताएं भी होंगी पात्र

योजना का लाभ अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों की माताओं को भी मिलेगा। कक्षा 10 व 12 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों, निपुण भारत मिशन में कक्षा-स्तर की दक्षता हासिल करने वाले विद्यार्थियों तथा कुपोषण से पुनर्वासित बच्चों की माताओं को योजना में शामिल किया गया है। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 6,08,842 महिलाओं को गैस सिलैंडर रिफिल सबसिडी के रूप में 18.56 करोड़ रुपए जारी किए गए। यह राशि अक्तूबर 2025 की है जबकि नवम्बर-दिसम्बर की सबसिडी जल्द दी जाएगी।

किसानों को भी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए कृषि से संबंधित 5 योजनाओं के तहत कुल 659 करोड़ रुपए जारी किए। फसल अवशेष न जलाने वाले 5.54 लाख से अधिक किसानों को 461.75 करोड़ रुपए, फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 85. 10 करोड़ की सबसिडी, धान की सीधी बुआई करने वाले 31,605 किसानों को 75.54 करोड़ रुपए दिए गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!