प्लॉट पर कब्जे के लिए गांव टीकरी में हुआ खूनी संघर्ष

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jan, 2026 08:47 PM

miscreants attack on man in old enemy

गांव टिकरी में एक प्लॉट पर कब्जे की नीयत और रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ। यहां सनसिटी निवासी एक व्यक्ति के प्लॉट में घुसकर चार लोगों ने माली और उसके सहायक पर घातक हथियारों से हमला कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव टिकरी में एक प्लॉट पर कब्जे की नीयत और रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ। यहां सनसिटी निवासी एक व्यक्ति के प्लॉट में घुसकर चार लोगों ने माली और उसके सहायक पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी, जो कि एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है समेत चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

सनसिटी (जी-ब्लॉक) निवासी राजन पाहवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव टिकरी में उनका एक प्लॉट है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनका माली और हेल्पर प्लॉट में झाड़ियां साफ कर रहे थे। इसी दौरान चार युवकों ने अवैध रूप से दीवार फांदकर प्लॉट के अंदर प्रवेश किया।

 

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने माली पर डंडों और नुकीले हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में माली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मालिक राजन पाहवा मौके पर पहुंचे और घायल माली को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।  

 

राजन पाहवा ने आरोप लगाया कि मुख्य चारों में एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उससे उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर होने के आरोपों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!