प्रशासन का नहीं है खौफ, हटाने के तुरंत बाद हो जाता है सरस्वती कुंज की जमीन पर कब्जा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Feb, 2026 08:14 PM

dtp demolished illegal jhuggies on sarswati kunj society

सेक्टर-53 की सरस्वती कुंज सोसाइटी की जमीन पर अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले छह महीने में प्रशासन की तरफ से भले ही यहां अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही हो, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के जाते ही यहां हालात जस के तस हो जाते हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 की सरस्वती कुंज सोसाइटी की जमीन पर अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले छह महीने में प्रशासन की तरफ से भले ही यहां अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही हो, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के जाते ही यहां हालात जस के तस हो जाते हैं। आज एक बार फिर जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से सोसाइटी की जमीन पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों की मानें तो यहां करीब दो एकड़ जमीन पर कब्जा हो गया था जिसे आज पुलिसबल की मौजूदगी में हटाया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जिला नगर योजनाकार अमित मधोलिया के मुताबिक, टीम ने आज यहां दल बल के साथ पहुंचकर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की। यहां दो एकड़ जमीन पर करीब 450 झुग्गियां बनी हुई थी जिसे ध्वस्त किया गया। यहां लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण लोगों का विरोध चल नहीं सका। सेक्टर-53 थाना पुलिस की मौजूदगी में यहां शांतिपूर्ण तरीके से तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। 

 

आपको बता दें कि सरस्वती कुंज सोसाइटी की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है जिसकी जांच चल रही है। ऐसे में इस जमीन पर आए दिन अतिक्रमण हो रहा है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से अब तक कई बार कार्रवाई की है, लेकिन कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से यहां कोई ध्यान नहीं दिया जाता जिसके कारण यहां बार-बार अतिक्रमणकारी दोबारा कब्जा जमा लेते हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!