डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का कांग्रेस पर शायराना हमला, एक मजेदार उदाहरण देकर कसा तंज

Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2026 06:23 PM

deputy speaker dr krishna middha launched a poetic attack on the congress party

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आज जनता दरबार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस को "राम नाम" से परेशान बताया और एक मजेदार उदाहरण देकर तंज कसा।

जींद (अमनदीप पिलानिया): हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आज जनता दरबार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस को "राम नाम" से परेशान बताया और एक मजेदार उदाहरण देकर तंज कसा।

डॉ. मिड्ढा ने कहा, "कांग्रेस वाले लोगों को राम नाम से ही दिक्कत है। एक बार एक बुजुर्ग बीमार हो गया और वो आखिरी पड़ाव में था। जान निकलने से पहले उसने भगवान राम का नाम लेना था, लेकिन परिवार की लाख कोशिशों के बाद भी बूढ़े आदमी ने राम का नाम नहीं लिया। घरवालों ने सारे बहाने बजा लिए, लेकिन वो नहीं माना। वही हाल आज कांग्रेस का है!

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा आने से कांग्रेस में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लोग कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुके हैं और अब भाजपा पर पूरा भरोसा जता रहे हैं।यह बयान आज डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर लगे जनता दरबार के दौरान आया, जहां वे जनता की समस्याएं सुन रहे थे। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, और डिप्टी स्पीकर ने उन्हें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।यह तंज ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक गलियारों में राम-राम की चर्चा और विपक्षी दलों पर भाजपा के हमले जारी हैं। डॉ. मिड्ढा का यह शायराना अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!