रोहतक में सुभाष बराला का कांग्रेस पर हमला, कहा- देश को गुमराह कर रही है कांग्रेस

Edited By Ishika Jain, Updated: 09 Jan, 2026 06:12 PM

subhash barala attacked the congress saying that the congress is misleading the

भाजपा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि

रोहतक(दीपक): भाजपा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल गांधी नाम का सहारा लेकर राजनीति की, जबकि सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी इन महापुरुषों के नाम पर कोई ठोस और जनकल्याणकारी योजना नहीं चलाई।

सुभाष बराला ने कहा कि जब सरकार ने एक योजना का नाम वी बी “रामजी” रखा तो कांग्रेस नेताओं को पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वर्षों तक गांधी नाम का प्रयोग राजनीति के लिए किया गया, तब किसी को आपत्ति क्यों नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वी बी“रामजी” योजना गरीब और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए बनाई गई है, जिसका उद्देश्य उन्हें सम्मान के साथ रोजगार उपलब्ध कराना है।

बराला ने बताया कि इस योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार देकर गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने। इसके लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं इस विजन को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम हैं।

सुभाष बराला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आज भी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। मुद्दों पर बात करने के बजाय वह नामों और भावनाओं की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही देश के विकास के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में भी जनता मोदी सरकार के विजन के साथ खड़ी रहेगी और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार देगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!