विभाग के कमिश्नर ने अवैध रूप से चल रहे अहातों को किया सील

Edited By Naveen Dalal, Updated: 28 May, 2019 02:39 PM

the commissioner of the department has sealed the illegally running

फतेहाबाद में देर रात को आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से पुलिस के साथ मिलकर अवैध अहातों...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में देर रात को आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से पुलिस के साथ मिलकर अवैध अहातों को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें आबकारी विभाग के कमिश्नर वीके शास्त्री ने शहर के बिघड़ रोड पर चल रहे एक अवैध अहातें को सील किया। इस दौरान फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज भी मौजूद रहे।

PunjabKesari, commissioner, seal, illegally

वीके शास्त्री ने बताया कि यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध अहातो को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं। विभाग ने उन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।

PunjabKesari, commissioner, seal, illegally

उन्होंने बताया कि रात के समय यह अवैध अहाते सक्रिय होते हैं, विभाग की ओर से विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जो अन्य अवैध अहातो को लेकर उनके पास शिकायतें आ रही है। उस मामले में भी अहातो को जल्द सील किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत अवैध अहातो पर जुर्माना भी लगाया जाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!