फरीदाबाद में थार गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत,दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Sep, 2023 08:50 PM

शहर के सोहना रोड पर धौज के नजदीक एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
फरीदाबाद(अनिल राठी): शहर के सोहना रोड पर धौज के नजदीक एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक के भतीजे प्रमोद ने बताया की महासिंह उम्र 55 वर्ष और घायल भगवान सिंह उर्फ लाला उम्र 42 वर्ष दोनों आपस में चचेरे भाई है और गांव खोरी जमालपुर के रहते हैं। दोनों आज लगभग 4:00 बजे के आसपास अपने गांव से बाइक पर सवार होकर धौज थाने में किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रही एक थार गाड़ी पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों ही बाइक से उछल गए और लगभग 20-25 फीट दूर जाकर गिरे। इस घटना में दोनों ही काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पहले तो एक निजी अस्पताल में इलाज किया ले जाएगा, लेकिन महा सिंह की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते महा सिंह को फरीदाबाद के बादशाह खान सेल्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां पर पहुंचते पहुंचते उनकी मौत हो गई।
वहीं प्रमोद ने बताया की आरोपी थार चालक टक्कर मारने के बाद थार को लेकर सोहना की तरफ भाग गया, लेकिन 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने उसे टोल नाके पर रुकवा लिया। इस दौरान आरोपी टोल पर अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। अब हम चाहते हैं कि 24 घंटे के अंदर जल्द से जल्द आरोपी थार चालक को गिरफ्तार किया जाए। अगर जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
Related Story

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में व्यक्ति की मौत, मकान मालिक व पड़ोसियों ने लगाए ये आरोप

मानसिक रूप से परेशान 54 वर्षीय व्यक्ति 13वीं मंजिल से कूदा, मौत

घरेलू विवाद का दर्दनाक अंत ; सीढ़ियों से गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, विदेश रह रहे बेटे का...

फरीदाबाद में सड़क हादसा, मर्सिडीज कार की टक्कर से युवक की मौत, डिलीवरी बॉय का करता था काम

तेज रफ्तार में बिगड़ा संतुलन, साइकिल सवार को बचाते हुए सड़क पर जा गिरा ITI छात्र, हुआ घायल

Yamunanagar : मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थरों से दहला दढ़वा माजरी गांव, कई लोग घायल...

मामूली पार्किंग विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, 2 गुटों के बीच हुई झड़प में 3 लोग घायल

दुर्घटना में घायल लैब टेकनीशियन को लोग ले गए अस्पताल, बाइक ले गया चोर

घर के बाहर झाडू लगा रही थी महिला, तभी आ धमके बाइक सवार...पलक झपकते ही झपट ले गए सोने की चेन

हरियाणा के स्कूलों में रील-मीम बनाने पर रोक, फरीदाबाद DEO की ओर से जारी किया गया लेटर...