Crime News: रंजिशन युवक को पीटा, सिर पकड़कर खंभे में मारा... गंभीर रूप से हुआ घायल

Edited By Isha, Updated: 29 Dec, 2025 08:25 PM

a young man was beaten up due to a personal feud

महेश नगर स्थित टांगरी बांध के निकट रंजिशन पड़ोसी ने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान खंभे पर सिर लगने व मारपीट में घायल होने पर परिजन भारतइंदू को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक

अंबाला: महेश नगर स्थित टांगरी बांध के निकट रंजिशन पड़ोसी ने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान खंभे पर सिर लगने व मारपीट में घायल होने पर परिजन भारतइंदू को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे दाखिल कर लिया था। महेश नगर थाना पुलिस ने भी घायल के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।


 यह मारपीट घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि भारतइंदू मामूली सी कहासुनी को लेकर व्यक्ति से बातचीत करने के लिए जाता है, इतने में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। व्यक्ति युवक की पिटाई कर देता है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!