Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 04:48 PM

अंबाला कैंट में कल पैलेस की पार्किंग में हुई सोनू नाम के युवक की हत्या मामले में
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला कैंट में कल पैलेस की पार्किंग में हुई सोनू नाम के युवक की हत्या मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में साहिल, शिवम व सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है तीनों को रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में साहिल, शिवम व सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो साहिल नाम के युवक की जसराज नाम के युवक से कालेज के समय से रंजिश थी, जिसके चलते जसराज को निशाना बनाया गया था। लेकिन इनसे उसके दोस्त सोनू की हत्या हो गई। यह पूरा हत्याकांड CCTV कैमरों में कैद भी हो गया था। फिलहाल घायल जसराज की हालत गंभीर है और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत का कहना है कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और इनके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा जो इस पूरे झगड़े में शामिल थे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)