आवारा बंदरों का आतंक, छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर किया हमला

Edited By Manisha rana, Updated: 02 May, 2022 02:58 PM

terror of stray monkeys attacked a woman

रादौर में आवारा बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहां शिव कॉलोनी में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर हमला कर गंभीर...

रादौर (कुलदीप सैनी) : रादौर में आवारा बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहां शिव कॉलोनी में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि बंदरों ने महिला की बाजू पर बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया है। घाव ज्यादा गहरा होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।   

घायल महिला सुमन ने बताया कि वह छत पर कपड़े डालने गई थी। तभी बंदरों का एक झुंड अचानक छत पर आ गया और उस पर हमला कर दिया। सुमन ने बताया कि शिकायत के बाद भी नगरपालिका प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। अब तक शहर में आवारा बंदर दर्जनों लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाने की मांग की है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)




Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!