लगातार बढ़ रहा कोविड, रोजाना आने लगे 10 केस, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jun, 2025 07:13 PM

ten new case of covid19 reported in gurgaon

शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। रोजाना ही सामने आने वाले कोविड के मरीजों की रिपोर्ट अब दहाई के आंकड़े को छू रही है। आज भी स्वास्थ्य विभाग के पास आई रिपोर्ट में 10 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। रोजाना ही सामने आने वाले कोविड के मरीजों की रिपोर्ट अब दहाई के आंकड़े को छू रही है। आज भी स्वास्थ्य विभाग के पास आई रिपोर्ट में 10 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है और कोविड जांच को तेज करते हुए लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने की सलाह देने लगी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो आज कोविड के लक्षण दिखाई देने पर 320 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक कुल 76 कोरोना संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 35 ठीक हो चुके हैं जबकि 41 केस अभी भी सक्रिय हैं। हालांकि यह सभी होम आइसोलेटेड हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

 

आज संक्रमित पाए गए 10 मरीजों में सेक्टर-24 से 21 वर्षीय युवक, सेक्टर-104 से 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-9ए से 43 वर्षीय युवक, सेक्टर-24 से 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-28 से 27 वर्षीय युवक, सेक्टर-57 से 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-30 से 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-70 से 23 वर्षीय युवक तथा सेक्टर-48 से 30 वर्षीय युवती और सेक्टर-57 से 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी की हालत स्थिर है और माइल्ड सिम्टम्स मिलने पर इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!