SYL: हकीकत या सियासत, डॉ. बलजीत सिंह की पुस्तक का सीएम सैनी ने किया विमोचन

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Apr, 2025 07:35 PM

syl reality or politics dr baljit singh s book released by cm saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत दिवस सिरसा दौरे के दौरान स्थानीय पत्रकार डॉ. बलजीत सिंह एडवोकेट द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी,

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत दिवस सिरसा दौरे के दौरान स्थानीय पत्रकार डॉ. बलजीत सिंह एडवोकेट द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतींद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठï नेता गोबिंद कांडा, सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरुप आदि गणमान्य मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ. बलजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि ‘एसवाईएल - हकीकत या सियासत’ नामक पुस्तक में एसवाईएल से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। इस पुस्तक में हरियाणा में नहरी पानी की आवश्यकता, बिरानी क्षेत्र का विवरण और दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी आदि के बारे में बताया गया है। साथ ही गहराते जल संकट व पानी के अत्यधिक दोहन दोनों ही विषयों पर तथ्यों के साथ बताया गया हैं। इसके अलावा डा. बलजीत सिंह एडवोकेट द्वारा किताब में पानी की आपूर्ति, सिंचाई और नहरें, निकास और बांध तथा पानी के भंडारण की भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!