सवारियों से भरी बस की कार से जबरदस्त टक्कर, देखें तस्वीरें

Edited By Updated: 18 Mar, 2017 07:31 PM

stunning collision with a bus full of riders  see photos

रादौर के गांव छोटाबांस के पास उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया जब हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की एक सवारियों से भरी बस हरिद्वार से वापिस कैथल जा रही थी। जब यह बस...

रादौर (कुलदीप सैनी):रादौर के गांव छोटाबांस के पास उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया जब हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की एक सवारियों से भरी बस हरिद्वार से वापिस कैथल जा रही थी। जब यह बस छोटाबांस गांव के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक मारुती कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की इस दुर्घटना में बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। लेकिन कार सवार युवक नीरज निवासी हसनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे रादौर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया। घायल के परिजन ने बताया कि नीरज रादौर मे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापिस घर जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!