Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jan, 2026 04:04 PM

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी, 2026 तक 3 दिवसीय 41 वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से लगभग 1500 उन्नत नस्ला के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे।
चंडीगढ़ : पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी, 2026 तक 3 दिवसीय 41 वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से लगभग 1500 उन्नत नस्ला के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना तथा दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से आग्रह करें कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को उपलब्ध करवाएं तथा पशु प्रवेश याचिका समय रहते पूर्ण करें। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्रा भैंस, देसी नस्ल की गाय (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, साही, बेलाही), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल), हिसार डेल नस्ल, बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)।