श्रीलंका ने हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैंस के पालन में दिखाई गहरी रूचि

Edited By Shivam, Updated: 13 Sep, 2021 10:39 PM

sri lanka showed keen interest in rearing murrah breed of buffalo of haryana

श्रीलंका ने हरियाणा के पशुपालन व्यवसाय व उत्तम नस्ल के पशुधन विशेषकर सर्वाधिक दुग्ध क्षमता की मुर्रा नस्ल की भैंस के पालन में गहरी रूचि दिखलाई है। उल्लेखनीय है हरियाणा व श्रीलंका के मध्य कृषि क्षेत्र विशेषकर पशुपालन व कृषि तकनीकों परस्पर विकास व...

नई दिल्ली (कमल कांसल): श्रीलंका ने हरियाणा के पशुपालन व्यवसाय व उत्तम नस्ल के पशुधन विशेषकर सर्वाधिक दुग्ध क्षमता की मुर्रा नस्ल की भैंस के पालन में गहरी रूचि दिखलाई है। उल्लेखनीय है हरियाणा व श्रीलंका के मध्य कृषि क्षेत्र विशेषकर पशुपालन व कृषि तकनीकों परस्पर विकास व आदान-प्रदान की संभावनाओं के दृष्टिगत नई दिल्ली में हरियाणा भवन में श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  साथाशिवम वियालेंदेरान व श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समन्वय सचिव सेंथिल थोंडमन ने हरियााणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री जेपी प्रकाश दलाल के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया।

कृषि क्षेत्र विशेषकर पशुपालन क्षेत्र में परस्पर विकास की व्यापक संभावनाओं के दृष्टिगत श्रीलंका व हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे के क्षेत्रों मे यात्राएं भी करेंगे। श्रीलंका के पिछड़ा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे हरियाण के कृषि व पशुपालन क्षेत्र के विकास से अभिभूत हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि श्रीलंका की हरियाणा के पशुपालन विशेषकर सर्वाधिक दुग्ध क्षमता की मुर्रा नस्ल की भैंस के पालन में गहरी रूचि है। श्रीलंका व हरियाणा के मध्य कृषि व पशुपालन क्षेत्र में परस्पर विकास की व्यापक संभावनाओं हैं। दोनों के प्रतिनिधिमंडल एक -दूसरे के क्षेत्रों में यात्राएं करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!