2 साल पहले अमेरिका गया था कुरुक्षेत्र का सोनू, अब इस हालत में लौटा देश...कहानी पढ़ कांप जाएगी रूह

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Nov, 2025 03:03 PM

sonu from kurukshetra went to america 2 years ago now he is back in the country

कुरुक्षेत्र से 2 साल पहले डंकी के रास्ते अमरीका गए युवक को बेड़ियों में जकड़कर वापस भारत डिपोर्ट कर दिया है। सोनू 75 लाख रुपए खर्च कर 2 साल पहले अमरीका गया लेकिन यहां करीब 6 महीने की जेल काटकर उसे बेड़ियों में जकड़कर गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के साथ...

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र से 2 साल पहले डंकी के रास्ते अमरीका गए युवक को बेड़ियों में जकड़कर वापस भारत डिपोर्ट कर दिया है। सोनू 75 लाख रुपए खर्च कर 2 साल पहले अमरीका गया लेकिन यहां करीब 6 महीने की जेल काटकर उसे बेड़ियों में जकड़कर गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के साथ वापस भारत डिपोर्ट कर दिया। बीती रात सोनू अपने घर पहुंचा।

मीडिया से बातचीत में सोनू ने बताया कि वह साल 2023 में अमरीका जाने के लिए घर से निकला था। एजेंट ने उसे सीधा अमरीका भेजने का भरोसा दिया लेकिन उसे धोखा देते हुए स्पेन में उतार दिया। यहां से उनको पैदल ही जंगल का रास्ता पार करना था। यहां सर्बिया के जंगल में डॉकर उनको खंडहर में रखते थे। उनके पास पासपोर्ट, फोन और डॉलर पहले ही छीन लिए गए। यहां माइनस 2 डिग्री में रहना पड़ा। इस ठंड में उनके कपड़े गीले ही रहते थे। रात को ठंड और बढ़ जाती थी। एक-दूसरे से बात करने पर मारा-पीटा जाता था। बंदुक लिए डॉकर उन पर नजर रखते थे।

5 दिन में एक बार मिलता था खाना 

उनको 5 दिन में एक बार उनको खाना मिलता था। खाने में रूखी-सुखी ब्रेड होती थी। ठंड से बचने के लिए भी कोई सहारा नहीं था। यहां डॉकर के बीच आपस में फायरिंग होती थी, क्योंकि वे एक-दूसरे से अमरीका जा रहे लोगों को अपने पास बंधक बना लेते थे ताकि उनके घरवालों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठ सके। करीब एक महीने के बाद उन्होंने जंगल को पार किया। जिस दिन उन्होंने सर्बिया का जंगली बॉर्डर पार किया तो आर्मी ने उन पर फायरिंग कर दी। एक तरफ से वे बॉर्डर पार कर रहे थे तो दूसरी तरफ से गोलाबारी हो रही थी। जबाव में डॉकर ने भी आर्मी के लोगों पर फायरिंग की। बस किसी तरह बच-बचाकर बॉर्डर पार किया। जंगल पार करके आर्मेनिया पहुंचे तो यहां पुलिस ने उनको पकड़ लिया। 2-3 दिन उनको मारा-पीटा गया। उसके बाद पैसे लेकर पुलिस ने उनको कार्ड बनाकर छोड़ दिया। यहां से फिर पैदल उन्होंने अमरीका की दीवार को पार किया। एक साल बाद उनके पांव अमरीका की जमीन पर थे। कल रात वह अपने घर पहुंचा। सोनू के पिता सत्यवान ने बताया कि जमीन बेचकर बेटे को अमरीका भेजा था। आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत दे रखी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!