Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Nov, 2025 08:44 PM

सेना से बर्खास्त करने पर सिपाही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करने लगा ऐसा काम कि....
अम्बाला : सेना से अनुशासनहीनता के चलते बर्खास्त किया गया एक पूर्व सिपाही बदले की भावना में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के घरों में चोरी की वारदातें करने लगा। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। अम्बाला पुलिस ने उसे मेरठ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने देशभर में 20 से अधिक चोरियों का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, राजेश ने अम्बाला कैंट स्थित सैन्य क्षेत्र आरएस एनक्लेव में 4 चोरियां की थीं। 20 जून को उसने मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल और अन्य अफसरों के घरों में लाखों रुपये की चोरी की। आरोपी से 5.31 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। अम्बाला पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
2023 में सेना ने किया था बर्खास्त
SHO सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि 35 वर्षीय राजेश 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन 2023 में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद उसने यह मान लिया कि उसकी बर्खास्तगी के पीछे अधिकारी जिम्मेदार हैं।
इन शहरों को बनाया निशाना
इसी कारण उसने देश के विभिन्न सैन्य इलाकों जिनमें अम्बाला, मेरठ, जबलपुर और पौंटा साहिब में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। वह चोरी के बाद ट्रेन से फरार होकर स्थान बदलता रहता था ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)