अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से लिया गया माटी और जल

Edited By Shivam, Updated: 31 Jul, 2020 02:19 AM

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, सन्नहित सरोवर और गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर, सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री, कैलाश मानसरोवर सिंधु नदी का जल व पवित्र मिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, सन्नहित सरोवर और गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर, सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री, कैलाश मानसरोवर सिंधु नदी का जल व पवित्र मिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र और एशिया के सबसे बड़े ब्रह्मसरोवर पर जय श्री राम के जयकारे के साथ पवित्र जल को भरा गया और मिट्टी रखी गई है। जो राम मंदिर निर्माण में हिस्सेदारी बनेगी।

5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धर्म नगरी कुरुक्षेत्र का पवित्र भूमि का जल गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को समर्पित किया गया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के उद्घाटन  कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश की तरफ से भाग लेने जा रहे हैं।

PunjabKesari, Haryana

कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राम राज्य की स्थापना की ओर बढ़ते भारत के कदम हैं 5 अगस्त को पूरा हिंदुस्तान दिवाली मनाए और दीप उत्सव मनाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!