मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को दी भीषण गर्मी से राहत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jun, 2025 06:39 PM

social society distribute water in summer

शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए समाजिक, धार्मिक संस्थाएं व धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले लोग शीतल मीठे जल की छबील लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठे जल का सेवन करा रहे हैं। गत दिवस से ही शहर का ऐसा...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए समाजिक, धार्मिक संस्थाएं व धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले लोग शीतल मीठे जल की छबील लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठे जल का सेवन करा रहे हैं। गत दिवस से ही शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां शीतल पेयजल व भण्डारों का आयोजन न किया जा रहा हो।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

इसी क्रम में श्याम वाटिका पार्क ग्रुप एवं श्याम वाटिका आरडब्ल्यूए न्यू कॉलोनी की तरफ से न्यू कॉलोनी एरिया में मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसके साथ ही यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि जल व अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है। किसी भूखे को भोजन व प्यासे को जल उपलब्ध करा दिया जाए तो सबसे बड़े पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

 

उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि भीषण गर्मी में वे प्याऊ आदि की व्यवस्था करें, ताकि आने जाने वाले लोग जल का सेवन कर अपनी प्यास बुझा सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गोबिंद आहूजा, राजेंद्र कामरा, लक्ष्मण पाहुजा, नानक बजाज, सतीश कपूर, राज कुमार डुडेजा, राज कुमार नारंग, सुरेंद्र बत्रा, मोहित गोगिया, सुभाष सेतिया, चंद्रजीत कुकरेजा, विनोद कुकरेजा, हरीश हसीजा, वेद प्रकाश वलेचा की मुख्य भूमिका रही।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!