अस्पताल में महिला की मौत का मामला, रोष के चलते पूरा स्टाफ हड़ताल पर

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2019 06:35 PM

slogans of haryana government murdabad in tohana civil hospital

टोहाना नागरिक अस्पताल के चिकित्सक अस्पताल के स्टाफ सहित हड़ताल पर चले गए है इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। चिकित्सकों का आरोप हैं कि अस्पताल में कल एक महिला की मौत के मामले में उन पर झूठा आरोप लगा कर..........

टोहाना(सुशील सिंगला):  टोहाना नागरिक अस्पताल के चिकित्सक अस्पताल के स्टाफ सहित हड़ताल पर चले गए है इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। चिकित्सकों का आरोप हैं कि अस्पताल में कल एक महिला की मौत के मामले में उन पर झूठा आरोप लगा कर मारपीट की गई हैं।

मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी हैं पुलिस ने इन मामले में तीन लोगों को नामजद भी किया है। वही जानकारी के अनुसार एक चिकित्सक पर भी मामला दर्ज किया गया हैं। फिलहाल सरकारी अस्पताल के साथ निजी अस्पताल में भी आज ओपीडी बंद रही हैं व सभी चिकित्सक भी धरने पर समर्थन देने पहुंचे।

इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एस एम ओ डॉक्टर हरविन्द सागु ने बताया कि उनके साथ झूठा आरोप लगा कर मारपीट की गई हैं जब तक आरोपित कि गिरफ्तारी नहीं होगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान अस्पताल में सन्नटा छाया रहा, व मरीजों की देखरेख की बजाए सारा स्टाफ बाहर धरने पर बैठा रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!