हरियाणा के पहले GI टैग वाले फल बना सिरसा का किन्नू, CM ने दी किसानों को बधाई

Edited By Harman, Updated: 24 Jul, 2026 10:23 AM

sirsa s kinnow becomes haryana s first gi tagged fruit

रियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के किन्नू को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिलने पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा का पहला फल है जिसे GI टैग मिला है। इससे सिरसा के किन्नू को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई...

सिरसा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के किन्नू को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिलने पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा का पहला फल है जिसे GI टैग मिला है। इससे सिरसा के किन्नू को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सिरसा में ज़िला जनसंपर्क और शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने किसानों से किन्नू के उत्पादन और गुणवत्ता को बनाए रखने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि GI टैग मिलने से सिरसा के किन्नू की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी और किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर दाम मिल सकेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!