Sirsa पुलिस का एक्शन, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपी पकड़े, पूछताछ में खुला बड़ा राज

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Jun, 2026 05:20 PM

sirsa police action bike stealing gang busted and two accused arrested interro

सिरसा पुलिस ने अपराधों पर शिकंजा कसते हुए एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा पुलिस ने अपराधों पर शिकंजा कसते हुए एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिल और 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई हैं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ABVT स्टाफ सिरसा की टीम ने यह कार्रवाई की। 

मामले की जानकारी देते हुए DSP मुख्यालय सुखबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ABVT स्टाफ की टीम ने रानियां निवासी गौरव पुत्र सोहन लाल तथा गांव झोरड़नाली निवासी जुगल किशोर उर्फ राजू पुत्र सतबीर सिंह को नजदीकी रेलवे फाटक मिनी बाइपास क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शहर सिरसा की कोर्ट कॉलोनी, सांगवान चौक, नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव तरकांवाली तथा रानियां थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातें कबूल कीं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद कर ली हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।  वहीं दूसरी तरफ एबीवीटी स्टाफ की एक अन्य टीम ने स्कूटी चोरी के मामले में एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से तीन चोरीशुदा इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की हैं। 

DSP सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग को नियमानुसार ऑब्जर्वेशन होम करनाल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!