सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस : हिसार के किरमारा का युवक भी दबोचा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2022 10:28 AM

sidhu moosewala murder case delhi special cell raided village kirmara in hisar

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार सुबह पांच बजे खंड अग्रोहा के किरमारा गांव में पहुंची।  पुलिस ने यहांरमेश के दोनों बेटों नवदीप उम्र 23 साल और मुनीष उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रमेश के यहां छिपाकर रखी असाल्ट राइफल, नौ डेटोनेटर, नौ...

हिसार: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार सुबह पांच बजे खंड अग्रोहा के किरमारा गांव में पहुंची।  पुलिस ने यहांरमेश के दोनों बेटों नवदीप उम्र 23 साल और मुनीष उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रमेश के यहां छिपाकर रखी असाल्ट राइफल, नौ डेटोनेटर, नौ हैंड ग्रेनेड और तीन पिस्टल बरामद किए हैं।   और तीन पिस्टल बरामद किए हैं। हालांकि परिवार के सदस्यों ने दिल्ली पुलिस द्वारा हथियार मिलने की बात से मना किया है। परिवार के सदस्य काफी सहमे हुए हैं। 

गौर रहे कि पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धमूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को जैसे ही लीड मिली की हिसार के गांव किरमारा में मर्डर केस से जुड़े हथियार छिपाए गए हैं वैसे ही स्पेशल सेल की एक टीम सुबह पांच बजे गांव किरमारा पहुंची। रमेश के घर सभी सदस्य सोए हुए थे। यहां पुलिस दलबल के साथ पहुंची और दबे पांव यहां दबिश दी। गांव से दो किमी दूर ढाणी में रमेश के घर का पुलिस ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही घर खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!