जरूरी खबर: Shambhu Border बंद, कम समय में दिल्ली पहुंचने के लिए अपनाएं यह नया रूट

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2025 10:38 AM

shambhu border closed follow this new route to reach delhi in less time

किसान आंदोलन के चलते पिछले एक साल से शंभू बॉर्डर बंद है। इससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है।

हरियाणा डेस्क : किसान आंदोलन के चलते पिछले एक साल से शंभू बॉर्डर बंद है। इससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। यह रास्ता बंंद है, जिससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को घंटों लंबा जाम झेलना पड़ रहा है।अब मजबूरी में ही सही लोगों ने अपने सफर को आसान बनाने का तरीका निकाल लिया है।

बता दें कि घग्गर नदी के बीच से एक नया कच्चा रास्ता तैयार किया गया है। ये रास्ता अब हाईवे का एक वैकल्पिक मार्ग बन गया है। इस रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। दोपहिया वाहनों के लिए यह सफर मात्र 10 मिनट में पूरा हो जाता है। हालांकि, इस रास्ते को पार करने के लिए लोगों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन यह फिर भी कई घंटों के जाम से बेहतर विकल्प बन गया है। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का कोई स्थायी हल निकालना चाहिए ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!