सिरसा में नहीं इनेलो का कोई गढ़, भाजपा सरकार में चल रहा माफिया राज शैलजा

Edited By Shivam, Updated: 09 Oct, 2019 11:15 PM

shailja said no inld stronghold in sirsa mafia raj running in bjp gov

कांग्रेस की प्रदेश अध्य्क्ष कुमारी शैलजा ने इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि सिरसा में इनेलो का कोई गढ़ नहीं है इनेलो का गढ़ ढह चुके हैंद्ध इनके पास उम्मीदवार नहीं है। शैलजा ने कहा सिरसा कांग्रेस के गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। कांग्रेस पार्टी सिरसा...

सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस की प्रदेश अध्य्क्ष कुमारी शैलजा ने इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि सिरसा में इनेलो का कोई गढ़ नहीं है इनेलो का गढ़ ढह चुके हैंद्ध इनके पास उम्मीदवार नहीं है। शैलजा ने कहा सिरसा कांग्रेस के गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। कांग्रेस पार्टी सिरसा जिले में बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सिरसा की पांचों सीटें कांग्रेस जीतेंगे। वहीं उन्होंने भाजपा के 75 पार के नारे को खोखला बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री एस चौधरी के पार्टी छोडऩे से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि टिकट के चयन में 90 हलकों से 1200 लोगों के आवेदन आए थे। पार्टी को बहुत बातें सोच समझ कर टिकटों का वितरण करना था, इसमें से काफी लोगों को टिकट नहीं दी गई, लेकिन उन्हें कभी पार्टी ने नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नए और अनुभवी चेहरों को देखते हुए एक नया मिश्रण बनाया गया है, लेकिन उन नेताओं को विरोध नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी अपने मौजूदा मंत्रियों के टिकट काटे हैं, जिसके चलते भाजपा अपनी विफलता को दिखा रही है। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि मनोहर लाल को 5 साल पहले कोई नहीं जानता था। सीएम मनोहर लाल ने 2014 से पहले किसी वर्ग के मुद्दे नहीं उठाए। जनता के बीच नहीं गए और उन्होंने किसी राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग सरकार से परेशान है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

शैलजा ने कांग्रेस को अलविदा कहने वाले नेताओं को नसीहत दी है कि पार्टी हमेशा किसी व्यक्ति विशेष से बड़ी होती है।  उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचारकों का मुकाबला करने के लिए उनके स्टार प्रचारक हरियाणा में आएंगे, जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शाषित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे।

मनोहर राज में चल रहा माफिया राज: शैलजा
वहीं शैलजा ने जींद में कहा कि हरियाणा में 5 साल से माफिया राज चल रहा है। खनन माफिया, ड्रग माफिया, नौकरी बेचने वाला माफिया हरियाणा में सत्ता के मजे ले रहा है और इस पर तुर्रा यह कि सीएम मनोहर लाल जनता को ईमानदार शासन देने की बात करते हैं। शैलजा ने कहा कि खट्टर सरकार के शासन में एचएसएससी के चेयरमैन भर्ती घोटाले में पकड़े गए और उन्हें कुछ दिन निलंबित कर फिर चेयरमैन बना दिया गया। नौकरी के लिए हरियाणा में 19 युवकों की जान चली गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!