नूंह में डंपर से टकराई स्कूल बस, 20 से ज्यादा बच्चे थे सवार, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Feb, 2026 04:18 PM

school bus carrying over 20 children collides with dumper in nuh chaos ensues

नूंह में जिला पुलिस लाइन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सनराइज पब्लिक स्कूल की बताई जा रही बस

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह में जिला पुलिस लाइन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सनराइज पब्लिक स्कूल की बताई जा रही बस आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त बस में 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सोहना से छात्रों को लेकर नूंह आ रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही बस सीधी डंपर में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे की जान को खतरा नहीं हुआ। हालांकि एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर की सूचना है, जबकि बस चालक के दोनों पैरों में चोट आई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस पर पहले से दो चालान पेंडिंग थे, जिससे स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। वे स्कूल बसों की फिटनेस, ड्राइवरों की योग्यता और दस्तावेजों की सख्त जांच की मांग कर रहे हैं।
सदर थाना नूंह पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है कि संबंधित स्कूल की सभी बसों और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले के सभी निजी स्कूलों की बसों की विशेष जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!