नूंह में महापंचायत से पहले हाई अलर्ट,  पुलिस की पांच टुकड़ी ओर तीन डीएसपी की ड्यूटी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 27 Mar, 2026 07:17 PM

high alert in nuh ahead of mahapanchayat

नूंह जिले में नौ गांवों के किसानों का चल रहा धरना अब दो हिस्सों में बंट गया है, जिससे आंदोलन की दिशा बदलती नजर आ रही है। किसानों के बीच रणनीति को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

नूंह, (ब्‍यूरो): नूंह जिले में नौ गांवों के किसानों का चल रहा धरना अब दो हिस्सों में बंट गया है, जिससे आंदोलन की दिशा बदलती नजर आ रही है। किसानों के बीच रणनीति को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं। एक गुट ने प्रशासन से बातचीत का रास्ता अपनाते हुए एसपी और डीसी नूंह से मुलाकात की और रोजगार की मांग उठाई।

 

जमीन अधिग्रहण के बाद स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। वहीं, दूसरा गुट अब भी बकाया मुआवजे को लेकर अड़ा हुआ है। इस गुट ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरा मुआवजा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इसी को लेकर किसानों ने जल्द ही महापंचायत बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसानों की प्रस्तावित महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।

 

एडिशनल एसपी आयुष यादव ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पांच पुलिस टुकड़ियां तैनात की गई हैं, जबकि तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी भी पूरे हालात पर नजर रखेंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को समय रहते रोका जा सके। साथ ही संभावित गांवों के रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे भीड़ के आवागमन को नियंत्रित किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!