हरियाणा में सफाई व्यवस्था पर संकट बरकरार; कर्मचारियों और सरकार के बीच बैठक रही बेनतीजा, नहीं बनी सहमति

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Aug, 2026 08:58 PM

sanitation crisis persists in haryana meeting between employees and the governm

हरियाणा में सफ़ाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को लेकर सोमवार को सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच अहम

चंडीगढ़: हरियाणा में सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सोमवार को सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता तथा अर्बन लोकल बॉडीज विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी के साथ बैठक की।

 बैठक में हड़ताल खत्म करने और कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक के बाद कर्मचारी नेता बिना किसी समाधान के बाहर निकल गए।

बता दें कि हरियाणा में सफाई कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कई शहरों और कस्बों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।
 
वहीं, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की सख्ती के बाद सरकार ने प्रदेश के कई इलाकों में पुलिस के सहयोग से सफाई करवाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक बेनतीजा रहने के बाद फिलहाल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर गतिरोध बना हुआ है। अब कर्मचारियों की ओर से अगले कदम को लेकर फैसला लिया जा सकता है।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!