सास-बहू करती थी नशे का कारोबार, भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 21 Jan, 2020 01:47 AM

नारकोटिक्स विभाग ने छापेमारी करते हुए दो महिलाओं को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं आपस में सास-बहू हैं जो नशे के कारोबार करती थी। पुलिस ने इनके पास से 24 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया है। वहीं दोनों की गिरफ्तारी...

करनाल (केसी आर्या): नारकोटिक्स विभाग ने छापेमारी करते हुए दो महिलाओं को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं आपस में सास-बहू हैं जो नशे के कारोबार करती थी। पुलिस ने इनके पास से 24 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया है। वहीं दोनों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि सास का बेटा इनके गिरोह का सरगना है जो अभी फरार चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, सीएम सिटी करनाल में गांजा, अफीम, चूरापोस्त, सुल्फा को बेचने के लिए अलग अलग अड्डे खुले हुए हैं। आस पास के जिलों में भी यहां से नशे की तस्करी की जाती है। नशे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस और नारकोटिक्स विभाग समय-समय पर छापेमारी करता रहता है। इसी छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स विभाग ने 2 महिलाओं को 24 किलो 200 ग्राम गांजेपत्ती के साथ गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर भेेज दिया है।

नारकोटिक्स विभाग ने इन दोनों महिलाओं को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था, वहीं महिला का लड़का अभी फरार है। इन दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड में नारकोटिक्स विभाग इनके गिरोह से जुड़ी और जानकारी जुटाएगी। ये महिलाएं करनाल के डेरा बस्ती की रहने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!