Haryana: रोहतक में होटल पर पुलिस की रेड, एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियां हिरासत में... जानिए क्या है मामला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Oct, 2025 11:46 AM

rohtak police raid hotel men and women involved in immoral activities

रोहतक पुलिस ने रविवार देर शाम शहर के एक होटल में छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर आर्य नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक पुलिस ने रविवार देर शाम शहर के एक होटल में छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर आर्य नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, होटल में लंबे समय से महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना पर एएसपी प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने रेड की।

एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि होटल संचालक अवैध गतिविधियों में लिप्त था और बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और संचालक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!