Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Aug, 2023 07:01 PM

नूंह हिंसा के बाद हरियाणा की पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं हेट स्पीच को लेकर पुलिस शोसल मीडिया की भी कड़ाई से निगरानी कर रही है। अब रोहतक में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल राजू सहगल और PA रोहित शर्मा को पुलिस ने नजरबंद किया गया है। इसके अलावा...
रोहतकः नूंह हिंसा के बाद हरियाणा की पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं हेट स्पीच को लेकर पुलिस शोसल मीडिया की भी कड़ाई से निगरानी कर रही है। अब रोहतक में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल राजू सहगल और PA रोहित शर्मा को पुलिस ने नजरबंद किया गया है। इसके अलावा संत महामंडलेश्वर स्वामी अनभुतानंद को भी पुलिस ने घर में नजरबंद किया है। नजरबंद किए गए उपरोक्त लोगों के घरों पर पुलिस पहरा दे रही है।
दरअसल नूंह हिंसा के विरोध में व उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोहतक में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद कहा गया कि विशेष समुदाय के लोगों से दुकानें खाली कराई जाएंगी। इसका पता चलते ही पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने व हिंसा को रोकने के लिए तीनों लोगों को नजबंद कर दिया है।
राजू सहगल ने कहा कि हम शांति प्रिय लोग हैं, शांति से नूंह मामले को निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मीटिंग चल रही है। अब सावन का महीना चल रहा है, सावन के माह में ही दोबारा नूंह में जाकर जलाभिषेक किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)