बढ़ते तनाव को देखते हुए पंचकूला के लिए सख्त एडवाइजरी जारी, रात 7 बजे के बाद...

Edited By Isha, Updated: 09 May, 2025 04:51 PM

strict advisory issued for panchkula

भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते प्रशासन ने पंचकूला को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

चंडीगढ़ : भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते प्रशासन ने पंचकूला को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि, वह रात 7 बजे के बाद बाजार को बंद कर दें। इसके साथ भी मेडिकल की दुकानें व इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। आदेश में कहा गया कि  सभी बाहरी लाइटें (बाजार, होटल, धार्मिक स्थल, स्ट्रीट लाइटें, आदि) अगले आदेश तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे बंद कर दी जाएंगी।

PunjabKesari
प्रशासन ने पुलिस और पीसीआर की टीमों को सख्ती से इन आदेशों को लागू करने के लिए कहा है। प्रशासन ने दुकानों के बाहर लगे स्टॉल, सीसीटीवी कैमरे और बोर्ड लाइटें शाम 7 बजे के बाद बंद रखने के भी आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस पीसीआर टीमें लगातार शहर में गश्त कर रही हैं और लाउडस्पीकर के जरिए जनता को सूचित कर रही हैं। वहीं नियमों का पालन न करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!