कालका में ERO ने घर-घर पहुंचकर जांचा BLO का काम, बोले- लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई

Edited By Harman, Updated: 18 Jun, 2026 04:08 PM

in kalka ero inspected the work of blos by visiting every house

एसडीएम व ईआरओ कालका संयम गर्ग ने कालका विधानसभा क्षेत्र में आज घर-घर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट रहे बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में कोताही की कोई गुंजायश नहीं है। विलंब व अनुपस्थित...

पंचकूला (चन्द्र शेखर धरणी) : एसडीएम व ईआरओ कालका संयम गर्ग ने कालका विधानसभा क्षेत्र में आज घर-घर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट रहे बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया।

 एसडीएम ने धरमपुर, शिव कॉलोनी, बिट्ना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कालका, खटीक मोहल्ला, मेंन बाजार कालका में जाकर मतदाता को गणना प्रपत्र बांट रहे बीएलओ को चेक किया। इस अवसर पर गर्ग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में लोगों से बातचीत भी की और उन्हें ऑन लाइन ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में कोताही की कोई गुंजायश नहीं है। विलंब व अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने सुपरवाईजर्स से अपनी टीम के साथ मतगणना प्रपत्र बांटने के कार्य में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए। 

ईआरओ गर्ग ने कालका विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ व सुपरवाईजर्स को सहयोग करें ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि बीएलओ व सुपरवाईजर्स को एसआईआर का कार्य पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया हैै। उन्होंने बताया कि एसआईआर की पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया गणना अवधि का कार्य 15 जून 2026 से शुरू हो गया है। बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने का कार्य कर रहे हैं। 

मतदाता गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप देंगे। बीएलओ घर पर आकर भरा हुआ फार्म एकत्रित कर लेगा। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन का कार्य 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे और आपतियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकती है। दावें और आपत्तियों का निपटारा 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!