रोहतक के IMT क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 May, 2025 02:46 PM

leopard seen in rohtak s imt area panic among people

रोहतक के IMT इंड्रस्टी मॉडल टाउनशिप इलाके में गुरुवार रात को एक तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए को देखे जाने की सूचना के बाद फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। देर रात को IMT के मारुति सुजुकी प्लांट में तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुआ...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक के IMT इंड्रस्टी मॉडल टाउनशिप इलाके में गुरुवार रात को एक तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए को देखे जाने की सूचना के बाद फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। देर रात को IMT के मारुति सुजुकी प्लांट में तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता कैसे एक तेंदुआ दिखाई दे रहा है।

इस तेंदुए का सीसीटीवी सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा तो पुलिस आज हरकत में आई। वहीं वन्य जीव विभाग के टीम के लोग मारुति सुजुकी प्लांट में पहुंचे और तेंदुए के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है। मौके पर पहुंचे SHO ने बताया कि इलाके में तेंदूआ होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे हैं। आसपास के सीसीटीवी में रात की फूटेज देखी जा रही है। जांच के बाद ही जानकारी सांझा कर पाएंगे।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!