पानीपत में गोदाम में फायर सिलेंडर की पिन निकलने से बड़ा हादसा, युवक की गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 09 May, 2025 08:25 AM

major accident in panipat due to the pin of fire cylinder coming out youth died

पानीपत जिले के बापौली स्थित अनाज के गोदाम में फायर सिलेंडर की पिन निकलने से हादसा हो गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के बापौली स्थित अनाज के गोदाम में फायर सिलेंडर की पिन निकलने से हादसा हो गया। इस हादसे में 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर युवक के शव को पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। युवक के शव का आज पोस्टमार्टम होगा।

मिली जानकारी के अनुसार गोदाम की सफाई के दौरान युवक सिलेंडर को उठाकर दूसरी तरफ रख रहा था। परिजनों का आरोप ठेकेदार ने सिलेंडर उठाने को कहा था। सिलेंडर की पिन निकलकर युवक के गले पर लगी। पूरा गला फट गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुजल निवासी डोडपुर गांव के रूप में हुई है। सुजल 2 दिन से दिहाड़ी मजूदरी पर गोदाम में जा रहा था। राकेश बोला कि मैंने सिलेंडर नहीं मंगवाया तथा युवक अपने आप ही सिलेंडर से छेड़छाड़ कर रहा था। राकेश ने कहा कि 500 रुपये मजदूरी के हिसाब से सफाई करने जाते थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!