Panipat : सड़क हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां, कैंटर की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 02:00 PM

पानीपत के थर्मल रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के थर्मल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को कैंटर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के दत्ता खेड़ा निवासी पिता-पुत्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक रामपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजय ने बताया कि अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

पानीपत में दर्दनाक हादसा! घर के बाहर खेलते-खेलते 2 साल के मासूम को यूं खींच ले गई मौत, गहरे सदमे...

Panipat में बेखौफ बदमाश, वकील पवन सैनी पर जानलेवा हमला...बदमाश झपटमारी कर हुए नौ-दो ग्यारह

कैंटर ने उजाड़ा परिवार, शोक सभा में जा रही महिला की दर्दनाक मौत...हंसता-खेलता परिवार बिखरा

पानीपत में शराब के नशे में हैवान बना पिता, बेटी के साथ किया… फिर दी जान से मारने की धमकी; अब थाने...

पानीपत में नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया; पीड़िता की आपबीती...

पानीपत रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दोनों हाथ कटे; मंजर देख...

पानीपत में 4 साल की मासूम से दरिंदगी, बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म...दोषी को 40 साल जेल

पानीपत में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

पानीपत में मानवता तार-तार! 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दीवार फांदकर घर में घुसा दरिंदा और फिर की...

पानीपत में अचानक तेज धमाके के साथ फटा बिजली ट्रांसफॉर्मर, छत पर खेल रहे 3 बच्चे झुलसे; मची चीख-पुकार